सीवरेज ब्लॉक मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में दूषित वातावरण में लोग ले रहे सांस
मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में सीवरेज ब्लाक होने से सड़क पर पानी जमा है। ये पानी सौरभ जैन के प्लॉट में भी घुसा रहा है। दूषित वातावरण में लोगों को सांस लेना पड़ रह है। वाहनों के गुजरने पर साथ से गुजर रहे राहगीरों के कपड़ों पर गंदे पानी के छींटे गिरते हैं।
जागरण संवाददाता, जगाधरी : मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में सीवरेज ब्लाक होने से सड़क पर पानी जमा है। ये पानी सौरभ जैन के प्लॉट में भी घुसा रहा है। दूषित वातावरण में लोगों को सांस लेना पड़ रह है। वाहनों के गुजरने पर साथ से गुजर रहे राहगीरों के कपड़ों पर गंदे पानी के छींटे गिरते हैं। समस्या से निजात दिलाने के लिए सौरभ जैन ने एचएसआइआडीसी के जरनल मैनेजर को पत्र लिखा है।
सीवरेज ब्लॉक हुए दो माह से ज्यादा का समय हो गया। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण बड़े वाहन ज्यादा आते हैं। गंदे पानी से उठती बदबू से आसपास के लोगों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जाम हुए सीवरेज की सफाई कराने की मांग भी की है।
गगनदीप ¨सह, सौरभ जैन,जसपाल ¨सह, राहुल जैन, हरीश विज ने बताया कि सड़क पर जमा सीवरेज के गंदे पानी से उठती बदबू ने परेशान कर रखा है। मुख्य मार्ग पर जमा पानी से वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौखिक लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन विभाग के अधिकारी इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने विभाग के अधिकारियों जाम सीवरेज लाइन की सफाई कराने की मांग की है।
श्रमिकों को भी होती है दिक्कत
फैक्टरियों में काफी संख्या में श्रमिक काम करते हैं। मुख्य मार्ग पर पानी जमा होने के कारण जाने का रास्ता नहीं बचता। साइड से निकलते वक्त पांव स्लिप होने से गिर भी जाते हैं। फैक्टरी में काम करने वाले रामतीर्थ यादव ने बताया कि दो दिन पहले वे काम जा रहे थे। इस दौरान पांव स्लिप होने से गिर गए। उनके हाथ में चोट लगी। स्थानीय प्रशासन को इस तरफ ध्यान देकर समस्या से निजात दिलानी चाहिए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।