शहरी संपदा के सेक्टर 17 में लगे सीसीटीवी हो दुरुस्त
शहरी संपदा के सेक्टर 17 में लगे सीसीटवी कैमरे काफी समय से खराब है। इसे कई वर्ष पूर्व सभी प्रवेश द्वार पर लगाया गया था। इनके खराब होने से यहां के लोगों में असुरक्षा की भाना है। इस तरफ ध्यान देकर दुरुस्त किया जाए।
यमुनानगर : शहरी संपदा के सेक्टर 17 में लगे सीसीटवी कैमरे काफी समय से खराब है। इसे कई वर्ष पूर्व सभी प्रवेश द्वार पर लगाया गया था। इनके खराब होने से यहां के लोगों में असुरक्षा की भाना है। इस तरफ ध्यान देकर दुरुस्त किया जाए।
ये शहर का सबसे पॉश एरिया है। यहां ढाई हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए चारों प्रवेश द्वार पर कैमरे लगाए गए थे, क्योंकि एकाएक यहां अपराधिक घटना बढ़ गई थी। कार्रवाई भी केस दर्ज करने तक सिमट कर रह गई थी। सुरक्षा के लिए कैमरे लगाए गए थे। ये लगने के कुछ समय बाद खराब हो गए थे। जिस समय लगे थे तो इनसे छीना झपटी की वारदात भी हल हुई थी। इस तरफ गौर किया जाए जिससे यहां के लोग सुरक्षित माहौल में रह सकें।
बृजपाल सिंह, सेक्टर 17 जगाधरी
यमुनानगर
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप