विज्ञान दिवस पर हुई प्रतियोगिता में नेहा प्रथम
एसपीएस जनता कॉलेज में विज्ञान दिवस मनाया गया। उसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 06:15 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरस्वती नगर : एसपीएस जनता कॉलेज में विज्ञान दिवस मनाया गया। उसमें विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ रंजीत कौर ने किया। उन्होंने विज्ञान के महत्व के बारे बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस रमन प्रभाव की खोज के कारण मनाया जाता है। इस खोज की घोषणा भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को याद करते हुए मनाया जाता है। प्रतियोगिता में वैज्ञानिक आविष्कारों का हमारे जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव को बताया गया। इसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने भाग लिया। इसमें नेहा पहले, जसविद्र दूसरे और अंजलि तीसरे स्थान पर रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें