Move to Jagran APP

जूना अखाड़ा से सरोजिनी गिरी व अन्य लोगों ने किया गोशाला का निरीक्षण

उन्होंने कहा कि राष्ट्र में गोसेवा ही सर्वोपरि है। हम सभी को गोसेवा करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 05:37 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
जूना अखाड़ा से सरोजिनी गिरी व अन्य लोगों ने किया गोशाला का निरीक्षण
जूना अखाड़ा से सरोजिनी गिरी व अन्य लोगों ने किया गोशाला का निरीक्षण

संवाद सहयोगी, रादौर : लाला बधावा राम गोशाला दामला का शुक्रवार को पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर सरोजिनी गिरी, वीरपाल खगरिया, साहुल ओबरॉय ने दौरा किया। वे गोशाला के पदाधिकारियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मिले। उन्होंने कहा कि राष्ट्र में गोसेवा ही सर्वोपरि है। हम सभी को गोसेवा करनी चाहिए। गोशाला के सभी सदस्य गो माता की निस्वार्थ भाव से बहुत अच्छी तरह से सेवा कर रहे हैं। हमारा आशीर्वाद हमेशा इनके साथ है ताकि भविष्य में वह ऐसे ही निरंतर सेवा करते रहें। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने गोशाला विवाद को लेकर अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खत्म होते ही गोशाला विवाद को लेकर उनका प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। यदि गोशाला की गायों को प्रशासन ने बेघर किया गया तो विशाल आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए सरकार व प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होंने कहा कि गोशाला को बंद नहीं होने दिया जाएगा, इसके लिए उन्हें कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो वह पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर श्रीकृष्णा गोरक्षा दल के प्रधान सुभाष मुसिबल, प्रबंधक सौरव सिगला, सदस्य अरुण कुमार, प्रवीण कुमार, रणजीत मिश्रा, मीडिया प्रभारी पंडित मनीष त्रिपाठी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.