कंवर ग्रेवाल को सुनने पहुंची संगत
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर पेपर मिल में कीर्तन दरबार लगाया गया। यूथ सेवा सोसाइटी व पेपर मिल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजन हुआ। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पहुंचे। उनको सुनने के लिए शहर के लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 08:40 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 08:40 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर पेपर मिल में कीर्तन दरबार लगाया गया। यूथ सेवा सोसाइटी व पेपर मिल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आयोजन हुआ। सूफी गायक कंवर ग्रेवाल पहुंचे। उनको सुनने के लिए शहर के लोगों की भीड़ देर रात तक जुटी रही। हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने के लिए प्रयास में था। शहर के लोगों को जानकारी मिली कि पेपर मिल में सूफी गायक आ रहे हैं। उनको सुनने व देखने के लिए लोग शाम से पहुंचने शुरू हो गए। इस दौरान लंगर लगाया गया। संगत को चाय हलवा का प्रसाद भी दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें