संतों ने शरीर के साथ आत्मिक स्वास्थ्य पर भी बल दिया: आशीष
श्रीगुरुनानक देव की 550 वीं जयंती प्रकाशपर्व व गुरुनानानक खालसा कॉलेज की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी ने हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया। आशीष चौधरी ने कहा कि संतों ने शरीर के साथ आत्मिक स्वास्थ्य पर बल दिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर: श्रीगुरुनानक देव की 550 वीं जयंती प्रकाशपर्व व गुरुनानानक खालसा कॉलेज की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। बिलासपुर डीएसपी आशीष चौधरी ने हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया। आशीष चौधरी ने कहा कि संतों ने शरीर के साथ आत्मिक स्वास्थ्य पर बल दिया। युवाओं को प्रतिदिन दो, तीन घंटे शारीरिक स्वास्थ्य पर लगाने चाहिए। प्राचार्य डॉ. मेजर हरिद्र सिंह कंग ने कहा कि कॉलेज प्रबंध समिति के संरक्षक सरदार भूपेंद्र सिंह जौहर के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हो रहा है। रैली कॉलेज के मुख्य द्वार से आरंभ होकर जगाधरी अग्रसेन चौक, छछरौली, कपाल मोचन, बिलासपुर, भेड़थल, रक्षक विहार चौकी जगाधरी से होते हुए भाई कन्हैया साहिब चौक, बस अड्डा से कॉलेज में समाप्त हुई। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के इंजीनियर व खेल प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव व कॉलेज के पूर्व विद्यार्थी पंकज चुघ, कॉलेज की शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग की अध्यक्ष डॉ. अमृता प्रीतम, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. पीसी भारद्वाज, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. उदयभान सिंह, जोशप्रीत सिंह, बलविद्र कुमार, डॉ. विनय चंदेल उपस्थित थे।