Move to Jagran APP

साउथ कोरिया से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर लौटी मणि कंबोज

साउथ कोरिया में 18वीं एशियन रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम का फाइनल में जापान से सामना हुआ, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से मैच जीता। मणि कंबोज ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।सेक्टर 18 पार्ट टू निवासी मणि कंबोज टॉप स्कोरर रहीं। रोलर स्के¨टग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 12:48 AM (IST)
साउथ कोरिया से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर लौटी मणि कंबोज
साउथ कोरिया से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में गोल्ड जीतकर लौटी मणि कंबोज

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : साउथ कोरिया में 18वीं एशियन रोलर स्के¨टग चैंपियनशिप में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला टीम का फाइनल में जापान से सामना हुआ, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-2 से मैच जीता। मणि कंबोज ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया।सेक्टर 18 पार्ट टू निवासी मणि कंबोज टॉप स्कोरर रहीं। रोलर स्के¨टग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट

loksabha election banner

4 से 14 सितंबर तक आयोजित हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं बड़ी उपलब्धि

सेक्टर 18 निवासी मणि का कहना है कि वह स्वामी विवेकानंद स्कूल में पढ़ती थी। मात्र चार साल की थी। वह फील्ड में स्के¨टग कर रहे बच्चों को देख रही थी, तो मन में स्के¨टग करने की इच्छा हुई। परिवार में इकलौती है। परिजनों का पूरा सहयोग मिला। सबसे पहले स्कूल में ही डिस्ट्रिक लेवल चैंपियनशिप हुई। जिसमें गोल्ड जीता। वहीं राज्य स्तर पर 3 सिल्वर मेडल जीते। इसके साथ ही चाइना हेफाई, चाइना के हियान 2014 में, फा्रंस में 2014 में, चील वर्ष 2016, व‌र्ल्ड रोलर गेम्स 2017 में नानजी चाइना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का नाम विश्व में रोशन किया। इनके पिता जसबीर ¨सह अमादलपुर स्कूल में गणित के व माता रोशन कंबोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बूड़िया में फिजिकल एजुकेशन की प्राध्यापिका हैं। दोनों को अपनी बेटी पर गर्व है। लॉ की स्टूडेंट है मणि कंबोज मणि कंबोज पंजाब विश्वविद्यालय में पांच वर्षीय लॉ की स्टूडेंट है। कोच विशाल बख्शी के मार्गदर्शन में उन्होंने अब तक जिला, राज्य व राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर गोल्ड, सिल्वर मेडल अपने नाम किए। बातचीत में उन्होंने बताया कि उनकी पहली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता जिले में ही हुई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.