हरियाणा के यमुनानगर में धोखाधड़ी का मामला, यूके भेजने का झांसा देकर युवती के परिवार से 17 लाख से अधिक की ठगी
यमुनानगर में एक युवती को उच्च शिक्षा के लिए यूके भेजने का झांसा देकर उसके परिवार से 17.50 लाख रुपये ...और पढ़ें
-1792405440104_m.webp)
यूके भेजने के नाम पर युवती के परिवार से 17.50 लाख की ठगी।
HighLights
युवती को यूके भेजने के नाम पर ठगी।
परिवार से 17.50 लाख रुपये हड़पे गए।
रियासत अली और अरुण कुमार पर केस।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर। युवती को उच्च शिक्षा के लिए यूके भेजने का भरोसा देकर 17.50 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप भगवानपुर निवासी रियासत अली और अरूण कुमार पर लगा है।
लगभग दो माह बीतने के बाद भी वीजा नहीं लगा तो आरोपितों से रुपये वापस मांगे। वे टाल मटोल करने लगे। थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव पंजौरा निवासी निसार मोहम्मद ने शिकायत में बताया कि उनकी स्नातक पास बेटी आगे की पढ़ाई के लिए यूके जाना चाहती थी। जनवरी 2026 में भगवानपुर निवासी रियासत अली से इस संबंध में बातचीत की तो उसने कहा कि वह अपने साथी अरुण कुमार के साथ बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है।
इसके लिए आठ लाख रुपये खर्च आने की बात कही गई। आरोपितों ने बेटी का पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लिए। कुछ खाली कागजों और स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी करवाए गए। इसके बाद अलग-अलग माध्यमों से रकम दी गई।
बाद में आरोपितों ने और रुपये मांगे। साढ़े नौ लाख रुपये उन्हें फिर से दिए। करीब दो महीने बाद भी बेटी का वीजा नहीं आया। रकम वापस मांगने पर आरोपित टालमटोल करने लगे और पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज लौटाने से मना कर दिया।
