तीन बस्तियों की चौपाल के लिए चेयरमैन ने दिए 10 लाख रुपये
ब्लॉक समिति चेयरमैन शशि दुरेजा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ दामला और आसपास की बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : ब्लॉक समिति चेयरमैन शशि दुरेजा ने रविवार को कार्यकर्ताओं के साथ दामला और आसपास की बस्तियों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके क्षेत्र में करवाए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। लोगों ने फूल माला डालकर उनका स्वागत किया।
लोगों ने उनको बताया कि हरिजन चौपाल, बाजीगर चौपाल नहीं है। इसके अलावा गलियों की स्थिति भी काफी खराब है। टूटी गलियों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरिजन चौपाल न होने से लोगों को धार्मिक आयोजनों के अलावा शादी, समारोह करने में परेशानी हो रही है। चेयरमैन शशि दुरेजा ने हरिजन चौपाल, बाजीगर चौपाल, बीसी चौपाल व गलियों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये मंजूर किए। शशि दुरेजा ने कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यही वजह है कि आज अन्य पार्टियों को छोड़ कर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। लोगों ने आश्वासन दिया कि वे आगामी चुनावों में भाजपा का साथ देंगे। मौके पर राजेश बैरागी, विकास, प्रवेश, मोहन, रामकुमार, नरेश समेत अन्य मौजूद रहे।