क्रांतिकारी नेली सेनगुप्त की पुण्यतिथि मनाई
मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में बुधवार को क्रांतिकारी नेली सेनगुप्त की पुण्यतिथि मनाई। प्रिसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने कहा वह महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले यतिद्र मोहन सेनगुप्त की पत्नी थीं।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 08:11 AM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 08:11 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर: मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में बुधवार को क्रांतिकारी नेली सेनगुप्त की पुण्यतिथि मनाई। प्रिसिपल डॉ. दीपक कौशिक ने कहा वह महात्मा गांधी के असहयोग आंदोलन में भाग लेने वाले यतिद्र मोहन सेनगुप्त की पत्नी थीं। नेली सेनगुप्त ने 1933 की कोलकाता कांग्रेस की अध्यक्षता की। 1940 व 1946 में निर्विरोध बंगाल असेम्बली की सदस्य भी चुना गया। नेली सेनगुप्त का जन्म 1886 ई. में केम्ब्रिज, इंग्लैंड में हुआ था। असम-बंगाल की रेल हड़ताल में यतिद्र मोहन की गिरफ्तारी के बाद नेली ने मोर्चा संभाल लिया। 23 अक्टूबर 1973 को इलाज के दौरान उनका देहांत हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें