युवाओं पर समाज को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी : महेश
पुरानी सब्जी मंडी के पास समाज अधिकार कल्याण पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें पार्टी की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Jan 2019 06:06 PM (IST)Updated: Wed, 09 Jan 2019 10:08 PM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : पुरानी सब्जी मंडी के पास समाज अधिकार कल्याण पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें पार्टी की तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। संगठन इंचार्ज एडवोकेट महेश ने बताया कि भारतीय रोड फ्रेट जॉब सेगमेंट में विसंगति है। ट्रक ड्राइवरों को कम वेतन दिया जा रहा है। यह प्रवृत्ति सामाजिक बाधाएं भी पैदा कर रही हैं। इस तरह की विसंगति ही भ्रष्टाचार को जन्म देती है। पार्टी इसी दिशा में कार्य कर रही है कि प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो। युवाओं पर इसकी विशेष जिम्मेदारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें