जरूरतमंद तक पहुंचे राशन, संपन्न लोगों के नाम कैसे जुड़े, इसकी जांच होगी : सीएम
से बात की। इस दौरान पूरा फोकस डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम पर रहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना चाहिए। यदि वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की खामी है तो उसको तुरंत प्रभाव के साथ दूर किया। यदि जरूरतमंदों का नाम कटा है तो उसको शा
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
सीएम मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से मेयर मदन चौहान, भाजपा पार्षदों व नगर निगम क्षेत्र में बनी लोकल कमेटियों के पदाधिकारियों से बात की। इस दौरान पूरा फोकस डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम पर रहा। सीएम ने स्पष्ट किया कि हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना चाहिए। यदि वितरण प्रणाली में किसी प्रकार की खामी है तो उसको तुरंत प्रभाव के साथ दूर किया। जरूरतमंदों का नाम कटा है तो उसको शामिल किया जाए। साधन संपन्न लोगों के नाम लिस्ट में हैं तो उसमें सुधार किया जाए। यह भी जांच की जाए कि साधन संपन्न लोगों के नाम लिस्ट में कैसे आए? यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है। इस काम में कोताही न बरती जाए। संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधि भी अपनी जिम्मेदारी को इमानदारी के साथ निभाएं। क्योंकि कोरोना वायरस के कारण जो स्थिति पैदा हुई है, उससे निपटने के लिए हम सभी का सहयोग जरूरी है।
मेयर ने कराया स्थिति से अवगत
कांफ्रेसिग के माध्यम से मेयर मदन चौहान ने शहर में राशन वितरण की स्थिति से अवगत कराया। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचाने के लिए कमेटियों का गठन किया हुआ है। इसके लिए पहले सर्वे हुआ था, लेकिन कई जगह कुछ खामियां सामने आई हैं। इनको दूर किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में बनीं लोकल कमेटियों के कार्यो के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान हर कमेटी ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाया। जरूरतमंद लोगों तक खाना, खाना, सैनिटाइजर व अन्य सामान पहुंचाया। अब लोकल कमेटी अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले घरों की स्थिति व उनको मिलने वाले सरकारी योजना के लाभ का आकलन करेगी। राशन वितरण सबसे महत्वपूर्ण कार्य :
सीएम ने कहा कि इस दौर में जरूरतमंदों तक राशन वितरण का काम सबसे महत्वपूर्ण है। पूरे प्रदेश में प्राथमिकता के साथ इस काम को पूरा किया जाए। यदि कोई जरूरतमंद किसी कारण से छूट गया है तो उसकी जांच कर राशन मुहैया करवाना सुनिश्चित किया जाए। वीडियो कांफ्रसिग में भाजपा जिला महामंत्री राजेश सपरा, पार्षद प्रिस शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, पार्षद सविता कांबोज, संकेत कुमार, राम आसरे, शिव राम व अन्य उपस्थित रहे।