नशा मुक्त जीवन हमारे चरित्र का आधार : रणधीर
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से प्राचीन शिव मंदिर भटली में सदगुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महा आरती का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ प्रदेश के संगठन के प्रांतीय प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि नशे - मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन ही हमारे सुव्यवस्थित जीवन का मूल आधार है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पचंज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से प्राचीन शिव मंदिर भटली में सदगुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज की मासिक महा आरती का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ प्रदेश के संगठन के प्रांतीय प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि नशे - मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन ही हमारे सुव्यवस्थित जीवन का मूल आधार है। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि हम युग परिवर्तन की राह पर चल रहे हैं। जिलाध्यक्ष कृष्ण त्यागी ने लोगों का धन्यवाद किया। शक्ति जल ओर प्रसाद प्राप्त किया। मौके पर प्रदीप कलेशर, अशोक आहूजा, प्रवीण काम्बोज, राजेन्द्र भटली, रण सिंह, जोगेंद्र कंबोज, गुरमेज सैनी, सुरेंद्र बाछल, मुकेश सिगांल, जोहरी लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।