रामकृष्ण ने साधु समाज को संगठित किया
डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का पुण्यतिथि मनाई। प्रिसिपल रमन शर्मा कहा रामकृष्ण खत्री भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। उनका जन्म 3 मार्च 1902 को महाराष्ट्र के बुलढाना बरार जिले के चिखली नामक गांव में हुआ था।
संवाद सहयोगी, रादौर : डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का पुण्यतिथि मनाई। प्रिसिपल रमन शर्मा कहा रामकृष्ण खत्री भारत के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। उनका जन्म 3 मार्च 1902 को महाराष्ट्र के बुलढाना बरार जिले के चिखली नामक गांव में हुआ था।
उन्होंने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के व्याख्यान से प्रभावित होकर साधु समाज को संगठित करने का संकल्प लिया व उदासीन मंडल के नाम से एक संस्था बना ली। संस्था में उन्हें महंत गोविद प्रकाश के नाम से लोग जानते थे। काकोरी कांड के तहत उनको दस वर्ष के कारावास की सजा मिली। उनका 18 अक्टूबर, 1996 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ।