भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है जनता : राजपाल
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कांग्रेस पार्टी की ओर से तलाकौर गांव में कार्यक्रम का आयोजन कि
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कांग्रेस पार्टी की ओर से तलाकौर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा, क्योंकि कांग्रेस ने कभी भी अपने कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं की है। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की हकीकत से जनता रूबरू हो चुकी है। अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने जनता के साथ धोखा किया है। सत्ता में आने से पहले जो वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया। आज हर वर्ग दुखी है। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं और कर्मचारी व व्यापारी वर्ग अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर है। प्रदेश में भय भ्रष्टाचार का माहौल है और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। इस मौके पर ¨सदर रामगढ़, जस्सी, संजय, गौरव, शौरभ, राहुल, श्याम लाल, चरण ¨सह, सचिन, कुलदीप, विक्की बोहत, सुनील सोढी, सुमेर चंद, बलजीत, कंवर पाल, सतपाल, दर्शन लाल, मास्टर कुलदीप, सतपाल फौजी, सुंदर मिर्जापुर, राजेश, सोमनाथ आदि कांग्रेस में शामिल हुए।