Move to Jagran APP

मंदिर के गुंबद पर टाइल लगा रहा राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

गुमथला राव के मंदिर के गुंबद पर टाइल लगा रहा राजमिस्त्री गुलाब सिंह और मजदूर सलिद्र करंट की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। सरपंच कृष्ण मेहता ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर गुलाब सिंह की मौत हो गई। सलिद्र की टांगें करंट की वजह से बुरी तरह से झुलसी हुई हैं। उसका इलाज चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 07:23 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 07:23 AM (IST)
मंदिर के गुंबद पर टाइल लगा रहा राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत
मंदिर के गुंबद पर टाइल लगा रहा राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गुमथला राव के मंदिर के गुंबद पर टाइल लगा रहा राजमिस्त्री गुलाब सिंह और मजदूर सलिद्र करंट की चपेट में आ गए। दोनों बुरी तरह से झुलस गए। सरपंच कृष्ण मेहता ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर गुलाब सिंह की मौत हो गई। सलिद्र की टांगें करंट की वजह से बुरी तरह से झुलसी हुई हैं। उसका इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

गांव में मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है। बुधवार को मंदिर की गुंबद पर टाइल लगाई जानी थी। राज मिस्त्री गुलाब सिंह व उसके साथ एक मजदूर सलिद्र दोनों कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर गया। एकदम से चिगारी उठी और वह झुलस गए। आसपास के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तुरंत लाइन कटवाई गई। सरपंच कृष्ण मेहता ने बताया कि यह बहुत दुखद घटना है। मृतक गुलाब सिंह के पास दो बच्चे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.