मुख्यमंत्री ने बिना भेदभाव के करवाए विकास कार्य : राहुल
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार का डंका बज रहा है। भाजपा ने वंशवाद परिवारवाद व भाई भतीजावाद की राजनीति को खत्म कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 08:10 AM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 08:10 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर : भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राणा ने कहा कि आज पूरे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार का डंका बज रहा है। भाजपा ने वंशवाद, परिवारवाद व भाई भतीजावाद की राजनीति को खत्म कर दिया है। वह अनाजमंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राणा ने कहा कि वह सत्ता का सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जनसेवा के लिए राजनीति कर रहे हैं। पार्टी के आदेश पर ही विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे प्रदेश में एक समान विकास कर करवा रहे हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें