Move to Jagran APP

पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जन स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों ने मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हड़ताल व प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 05:44 PM (IST)
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल
पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हड़ताल

संवाद सहयोगी, साढौरा : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की जन स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारियों ने मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में हड़ताल व प्रदर्शन किया।

loksabha election banner

प्रधान पवन शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि प्रदेश सरकार हठधर्मी व तानाशाही रवैया छोड़कर 720 प्राइवेट परमिटों को रद कर रोडवेज तालमेल कमेटी को बातचीत के लिए बुलाए। तभी प्रदेश में शांति का माहौल बन सकेगा। जब तक सरकार प्राइवेट परमिटों को रद नहीं करती तब तक मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के भी सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। मौके पर संजय शर्मा, प्रदीप ¨सह, रमेश कुमार, जरनैल सैनी, अशोक कुमार व हुकम चन्द उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.