सार्वजनिक स्थानों पर हो पेयजल के प्रबंध
जागरण संवाददाता यमुनानगर गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल का प्रबंध नहीं है। सरकार की तरफ से शीतल जल के लिए शहर में वाटर कूलर लगा दिए जाए तो राहगीरों को मदद मिलेगी।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल का प्रबंध नहीं है। सरकार की तरफ से शीतल जल के लिए शहर में वाटर कूलर लगा दिए जाए तो राहगीरों को मदद मिलेगी। उनको पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। बाजार में दूर दराज से खरीदारी को जो लोग शहर के बाजार मे आते है। वो गर्मी में परेशान ना हो और व्यापारी को भी फायदा होगा, क्योंकि बड़ा दुकानदार तो अपने और ग्राहकों के लिए व्यवस्था कर लेता है। छोटे-छोटे दुकानदार के लिए संभव नहीं। बाजार मे मुख्य जगह पर यह व्यवस्था शहर की दुकानदारी बढ़ाने में सहायक हो सकती है। शादी आदि के लिए खरीदारी को लोग लम्बे समय बाजारों मे रहते है। वो लोग खरीदारी को पड़ोसी शहरों में ना जाए, अगर सुविधाएं अपने शहर मे ही मिले। शहर की आमदनी मे भी इजाफा होगा। छोटे दुकानदार के लिए खर्च सहना संभव नहीं। सामाजिक संस्थाएं अपने लेवल पल प्रयासरत रहती है। परंतु सरकार के सहयोग से यह काम ज्यादा बेहतर हो सकता है। सरकार की साख मे भी बढ़ावा होगा। पुण्य भी होगा। यही अनुरोध है। मुख्य स्थान पर शीतल जल व्यवस्था हो।
तरुण सैनी, बूड़िया, यमुनानगर
9813879845