परिवर्तन रैली की सफलता के लिए किया जनसंपर्क
23 सितंबर को अनाज मंडी रादौर में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन रैली को कामयाब बनाने के लिए रविवार को शहीद उधम ¨सह धर्मशाला रादौर में बैठक का आयोजन किया गया। रैली के आयोजक कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर ने रैली की रणनीति तय की।
संवाद सहयोगी, रादौर : 23 सितंबर को अनाज मंडी रादौर में होने वाली कांग्रेस की परिवर्तन रैली को कामयाब बनाने के लिए रविवार को शहीद उधम ¨सह धर्मशाला रादौर में बैठक का आयोजन किया गया। रैली के आयोजक कांग्रेसी नेता मांगेराम मारूपुर ने रैली की रणनीति तय की। उन्होंने रैली के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। उन्होंने कहा कि रैली में 20 हजार से अधिक लोग भाग लेंगे। रैली को पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी संबोधित करेंगी। वहीं नौ सितंबर को कांग्रेस की तरफ से कुरुक्षेत्र में परिवर्तन रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रादौर हल्के से भारी संख्या में लोग भाग लेने कुरुक्षेत्र जाएंगे। मौके पर मामराज बुबका, प्रीतलाल बकाना, राजेश बरसान, सुनील अलाहर, जगमाल घेसपुर, र¨वद्र शर्मा रादौरी, सुरेश राझेड़ी, गुलजार ¨सह भागूमाजरा, प्रदीप मसाना, उमेश जठलाना, शिवकुमार बरेहड़ी, नरेंद्र दोहली मौके पर मौजूद थे।