Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर जताई खुशी

प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने पर विधायक दल की नेता किरण चौधरी समर्थकों ने खुशी जताई है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 06:00 PM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 11:10 PM (IST)
प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर जताई खुशी
प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने पर जताई खुशी

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने पर विधायक दल की नेता किरण चौधरी समर्थकों ने खुशी जताई है। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मांगा राम कांबोज के कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। मांगा राम ने कहा कि पार्टी के इस निर्णय के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। ब्राह्मण व मुस्लिम मतदाताओं को पार्टी की ओर रुझान बढ़ेगा। सभी कांग्रेसी नेता एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। क्योंकि जनता ने भाजपा के शासन काल को नजदीक से देख लिया है। सत्ता में आने से पहले जो वादे किए गए थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। किसानों को उनकी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। गन्ने की पेमेंट के लिए किसान भटक रहे हैं। मौके पर पूर्व चेयरमैन इस्लाम गुर्जर, प्रवीण कांबोज, प्रीती लाल बकाना, प्रदीप मसाना, सुरेश राझेड़ी, राजेश बहादुरपुर, राजेश बरसान, धर्मपाल, जगमाल व अन्य उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.