युवा वर्ग की पसंद हैं प्रधानमंत्री मोदी : कवंरपाल
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की बात करती है। भाजपा के लिए हिदुस्तान सबसे पहले है मोदी के नेतृत्व में भारत का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित हाथों में है ये शब्द विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहे।
फोटो : 46
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद की बात करती है। भाजपा के लिए हिदुस्तान सबसे पहले है मोदी के नेतृत्व में भारत का उज्ज्वल भविष्य सुरक्षित हाथों में है ये शब्द विस अध्यक्ष कंवरपाल ने कहे। वे बुधवार को भाजपा प्रत्याशी रतन लाल कटारिया के पक्ष में तारनवाला, चाउवाला, रामखेडी में संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भेडथल, महमूदपू़र, जटहेडी व जगाधरी शहर के वार्ड नंबर एक व दो में भी सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा ने लोगों को भयमुक्त शासन देने का काम किया है। इनेलो पार्टी आपसी टूट का शिकार है। मोदी सरकार खुद योजनाओं के लाभ देने के लिए लोगों के पास जाएगी। देश का युवा वर्ग मोदी के साथ है सरकारी नौकरियों में सबके बच्चे लगे है, योगयता के आधार पर किसी से भेदभाव नहीं हुआ इससे युवा वर्ग में भाजपा के प्रति विश्वास हुआ है। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में लगभग 10000 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मौके पर सरपंच सर्बजीत सिंह ,इन्द्रप्रीत चहल, सन्नी मलिक शाहपुर, महामंत्री शिवकुमार लेदी,रोबिन अग्रवाल मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप