नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता
बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आदर्शपाल ¨सह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें। स्थानीय चुनाव आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए सेमी फाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं।
संवाद सहयोगी, छछरौली : बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक आदर्शपाल ¨सह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नगर निगम चुनाव के लिए तैयार रहें। स्थानीय चुनाव आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों के लिए सेमी फाइनल के रूप में देखे जा रहे हैं। इन चुनावों में जीत ही आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की भोली-भाली जनता को झूठे वादे करके और गुमराह किया। गरीब, मजदूर व व्यापारी वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जनता बेसब्री से आगामी चुनाव का इंतजार कर रही है। बसपा नेता ने कहा की व्यापारी वर्ग चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। व्यापारी वर्ग प्रदेश व केंद्र की दोनों सरकारों से नाराज है। व्यापारियों को उम्मीद थी कि सरकार टैक्स ढांचे को सरल करेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। मौके पर संजय राणा, दमन शर्मा, जगदीश राणा, जगमीत, विक्रम, संजीव, आमोद, ओम शर्मा, कपिल, दीप, व अन्य उपस्थित थे।