Move to Jagran APP

बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

केंद्रीय परिषद के आह्वान पर 30 अक्टूबर को होनी वाली हड़ताल के उपलक्ष्य में यूनिट की हड़ताल हुई। इसमें सभी सब यूनिट के कर्मचारियों ने भाग लिया। केंद्रीय परिषद के मुख्य संगठनकर्ता अशोक शर्मा ने कहा संगठन मांग करता केंद्रीय परिषद के आह्वान पर 30 अक्टूबर को होनी वाली हड़ताल के उपलक्ष्य में यूनिट की हड़ताल हुई। इसमें सभी सब यूनिट के कर्मचारियों ने भाग लिया। केंद्रीय परिषद के मुख्य संगठनकर्ता अशोक शर्मा ने कहा संगठन मांग करता है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM (IST)
बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष
बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर जताया रोष

जागरण संवाददाता, जगाधरी: केंद्रीय परिषद के आह्वान पर 30 अक्टूबर को होनी वाली हड़ताल के उपलक्ष्य में यूनिट की हड़ताल हुई। इसमें सभी सब यूनिट के कर्मचारियों ने भाग लिया। केंद्रीय परिषद के मुख्य संगठनकर्ता अशोक शर्मा ने कहा संगठन मांग करता है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। रिस्क अलाउंस व कैशलेस मेडिकल सुविधा दी जाए। लिपिक स्टाफ को वर्दी भत्ता दिया जाए। इस मौके पर केबी ¨सह, यूनिट प्रधान मोहनलाल गजलाना, नरेश सलारिया, चंद्रमोहन, दवेंद्र दत्त शर्मा, त्रिलोक ¨सह, कंवरपाल, मनीराम, पवन राणा, रवि राठी, सब यूनिट प्रधान राजीव मेहता, बलदेवराज, सुनील कुमार, जय¨सह, मनोज कुमार, राजकुमार उपस्थित थे।

loksabha election banner

निजी परमिट के विरोध में रोडवेज कर्मी करेंगे घेराव

यमुनानगर: आल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक मंगलवार को डिपो प्रधान र¨वद्र ¨सह की अध्यक्षता में हुई। संचालन सचिव बलदेव सैनी ने किया। राज्य प्रधान हरिनारायण शर्मा ने कहा कि 720 निजी परमिट के विरोध में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी छह अक्टूबर को पानीपत मतलौडा में परिवहन मंत्री के कैंप कार्यालय का घेराव करेगी। इसके बाद भी निजी परमिट रद्द नहीं किए गए, तो 16 व 17 अक्टूबर को रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा। इस मौके पर जगजीत ¨सह, हर¨वद्र ¨सह, मु¨नद्र ¨सह, वेद ¨सह राणा, ऋषिपाल बाली, भवानी दत्त भट्ट, साहब ¨सह, कुल¨जद्र ¨सह, विजय शर्मा, जो¨गद्र ¨सह, सुखबीर ¨सह, रोहताश, धर्मेंद्र कादियान, ज्ञानचंद, पूर्व सचिव महेंद्र पाल, रघुबीर पंजाबी उपस्थित थे।

फोटो-47, 47ए

विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश

यमुनानगर: मुकंदलाल राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत अभियान के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया। जो इनरव्हील क्लब व रोट्रक्ट क्लब के सौजन्य से हुआ। मुख्य प्रवक्ता डॉ. वीना सचदेवा ने कहा कि हमारा परिवार तभी स्वस्थ रह सकता है, जब घरों व मोहल्लों की की सफाई होगी। बीमार होने पर डॉक्टर की सलाह से ही दवाई लेनी चाहिए व पूरा इलाज कराना चाहिए। क्लब की प्रधान लीना गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार ने 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक स्वच्छ भारत अभियान चलाया है। सभी को इसका हिस्सा बनाना है। प्राचार्य एसके नरूला ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर क्लब की सचिव कविता, प्रधान राघव, प्रेमलता, सारिका व किरणपाल उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.