चुनौतियों में अवसरों की तलाश संभव : डा. रमेश
कोविड-19 के संदर्भ में चुनौतियां एवं अवसर विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 04:40 AM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 04:40 AM (IST)
संवाद सहयोगी, रादौर :
जेएमआइटी इंजीनियरिग कालेज की ओर से शिक्षा संस्कृति उत्थान नई दिल्ली के तत्वावधान में कोविड-19 के संदर्भ में चुनौतियां एवं अवसर विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें 50 विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 164 शिक्षकों ने भाग लिया। वेबिनार का शुभारंभ संस्था के महासचिव डॉ. रमेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस समय की चुनौतियों में संभावित अवसरों की तलाश संभव है। बतौर मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने तकनीकी क्षेत्रों की चुनौतियों का व्याख्यान किया। इन सभी चुनौतियों को पूर्ण करने नई तकनीकों को बनाने तथा अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। वेबिनार के दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें