मैदान में महिलाओं ने दिखाया दमखम, 100 मीटर रेस में कांसली की पूनम प्रथम
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में महिलाओं की 100, 300 व 400 मीटर की दौड़, आलू चम्मच दौड़, मटका दौड़ व 5 किलोमीटर की साइकिल रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तेजली खेल परिसर में महिलाओं की 100, 300 व 400 मीटर की दौड़, आलू चम्मच दौड़, मटका दौड़ व 5 किलोमीटर की साइकिल रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिताओं में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवीण छाबड़ा ने बताया कि खेलों के अलावा महिलाएं हर क्षेत्र में भाग ले रही है और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि महिलाएं बिना किसी संकोच उनमें भाग ले सके।
खेल प्रतियोगिताओं में 100 मीटर रेस में कांसली निवासी पूनम प्रथम, दुर्गा गार्डन निवासी सीमा द्वितीय व विकास नगर की सुमन तृतीय स्थान पर रही तथा 300 मीटर रेस में गुलाबनगर निवासी कुसुम प्रथम, तेजली निवासी आरती द्वितीय व हिमानी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में तेजली निवासी अनु प्रथम व अनु पुत्री गुरनाम द्वितीय तथा दिव्या पुत्री रामगोपाल तृतीय रही। मटका रेस में उधमगढ़ निवासी सरला प्रथम व रेखा द्वितीय तथा रटौली निवासी बेबी तृतीय स्थान पर रही। चम्मच रेस में उधमगढ़ निवासी बबली प्रथम व कांता द्वितीय तथा रटौली निवासी ¨पकी तृतीय स्थान पर रही। 5 किलोमीटर साइकिल रेस में दर्शन नगर निवासी नीलू प्रथम, तेजली निवासी कोमल द्वितीय तथा गांधी नगर निवासी राधा तृतीय स्थान पर रही।