Move to Jagran APP

मिस्टर इंडिया 2020 प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में शामिल हुई पूजा

संवाद सहयोगी रादौर राष्ट्रीय संस्था जील इंटरप्राइजेज की ओर से नई दिल्ली के फोरलाइन सेल्ट

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 09:39 AM (IST)
मिस्टर इंडिया 2020 प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में शामिल हुई पूजा
मिस्टर इंडिया 2020 प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में शामिल हुई पूजा

संवाद सहयोगी, रादौर : राष्ट्रीय संस्था जील इंटरप्राइजेज की ओर से नई दिल्ली के फोरलाइन सेल्टन होटल में मिस्टर इंडिया-2020 प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इसमें निर्णायक मंडल के तौर पर ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा कांबोज भी शामिल हुए। उनके अलावा बॉलीवुड के प्रसिद्ध चेहरे गोविदा, मॉडल व अभिनेत्री मनीषा लांबा व् अभिनेता राहुल रॉय ने भाग लिया। वापस लौटकर पूजा कांबोज ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बैंगलोर व महाराष्ट्र से आये 10 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसमें जालंधर के संतन को मिस्टर इंडिया चुना गया। वहीं, कर्णप्रीत सिंह दिल्ली दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या पूजा ने बताया कि प्रतियोगिता में आए अभिनेता गोविदा ने उनसे हरियाणा की संस्कृति व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अभिनेता गोविदा को बताया कि उनके ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ भगवत गीता विषय की भी जानकारी दी जाती है। जिससे वह बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने जल्द उनके स्कूल का दौरा करने की इच्छा जताई।े

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.