महिला के शव का दोबारा होगा पोस्टमार्टम
तीर्थनगर में 49 वर्षीय पुनीता की संदिग्ध मौत पर हंगामा होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मामले में दोबारा से जांच का भी आश्वासन मृतका के मायके वालों को दिया गया। अब दोबारा से पोस्टमार्टम होगा। साथ ही पुलिस इस घटना में अन्य प्रत्यक्षदर्शियों को भी शामिल तफ्तीश करने की बात कह रही है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : तीर्थनगर में 49 वर्षीय पुनीता की संदिग्ध मौत पर हंगामा होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। मामले में दोबारा से जांच का भी आश्वासन मृतका के मायके वालों को दिया गया। अब दोबारा से पोस्टमार्टम होगा। साथ ही पुलिस इस घटना में अन्य प्रत्यक्षदर्शियों को भी शामिल तफ्तीश करने की बात कह रही है।
बिहार के जिला सीतामढ़ी के रविद्र की पत्नी गांव चौटाही की पुनीता की मौत हो गई। मृतका के भाई बबलू का आरोप था कि रविद्र का चाल चलन शुरू में ठीक रहा। उनके बच्चे हुए। बाद में वह बदल गया। आरोप है कि उसने गुपचुप दूसरी शादी कर ली थी। उस महिला के साथ वह अलग मकान में रहने लगा। इसका विरोध करने पर उनकी बहन के साथ मारपीट की। उसे घर से भी निकाल दिया गया था। सोमवार की शाम को रविद्र का फोन आया और पुनीता की हालत बिगड़ने के बारे में बताया। जब तक वह यहां पहुंचे, तो पुनीता की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि उसने ही पुनीता की हत्या की है। हालांकि रविद्र का कहना है कि यमुना नहर के पास वह बाइक से फिर गई थी। जख्मी हालत में उसे अस्पताल भी लेकर गया। जहां से पीजीआइ रेफर किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शहर यमुनानगर थाना एरिया में हादसा हुआ था। वहीं की पुलिस ने पोस्टमार्टम करा दिया था। मंगलवार की शाम को शव आया, तो मायके वालों ने हंगामा कर दिया।
सड़क हादसे का प्रत्यक्षदर्शी भी पहुंचा पुलिस के पास :
बताया जा रहा है कि सड़क हादसे में ही पुनीता की मौत हुई है। इसका एक प्रत्यक्षदर्शी भी पुलिस को मिला है। वह हादसे के बाद वह महिला को पति रविद्र के साथ अस्पताल में लेकर गया था। सदर यमुनानगर थाना के एडीशनल एसएचओ जनकराज का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। शव की दोबारा से जांच होगी। जिस जगह पर मृतका का पति हादसा होने की बात कह रहा है। वहां आसपास के लोगों को भी शामिल तफ्तीश किया जाएगा। पुलिस इसमें दोनों एंगल से जांच कर रही है।