Move to Jagran APP

प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 20 लाख हड़पे

जगाधरी की ऊषा कॉलोनी में प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 09:55 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:32 AM (IST)
प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 20 लाख हड़पे
प्लाट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर 20 लाख हड़पे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : जगाधरी की ऊषा कॉलोनी में प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के नाम पर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मानकपुर निवासी गोबिद सिंह ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सत्संग विहार कॉलोनी के गुरबचन कौर, उसके पति जोगिद्र सिंह, बेटे रमनदीप व ऊषा कॉलोनी निवासी परमजीत कौर ने उसे बताया कि उनका एक प्लाट ऊषा कॉलोनी में है। जिसे वे बेचना चाहते हैं। उसे प्लाट पसंद आ गया। बातचीत के बाद 20 लाख रुपये में प्लाट का सौदा तय हो गया। 2012 में उसने 20 लाख रुपये आरोपितों का दे दिए। रुपये लेने के बाद उसे कहा गया कि वे जल्द ही प्लाट की रजिस्ट्री करवा देंगे। एक के बाद एक कई साल बीत गए लेकिन आरोपितों ने प्लाट की रजिस्ट्री नहीं करवाई। अब वे रजिस्ट्री करवाने से मना कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने जानबूझ कर साजिश रच कर उससे 20 लाख रुपये हड़पे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.