नेपाल में कराटे चैंपियनशिप में अपनी जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी
ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के 12 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जौहर दिखाने के लिए नेपाल के लिए रवाना हुए। स्कूल की प्रिसिपल पूजा कांबोज ने पीटीआइ संजय कुमार ने बताया कि नेपाल कराटे एसोसिएशन की तरफ से नेपाल के महेंद्र नगर में इंदौर स्टेडियम में 3 से 6 दिसंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
संवाद सहयोगी, रादौर : ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के 12 खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जौहर दिखाने के लिए नेपाल के लिए रवाना हुए। स्कूल की प्रिसिपल पूजा कांबोज ने पीटीआइ संजय कुमार ने बताया कि नेपाल कराटे एसोसिएशन की तरफ से नेपाल के महेंद्र नगर में इंदौर स्टेडियम में 3 से 6 दिसंबर तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में 10 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें भारत के अलावा वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, जापान, श्रीलंका, इंडोनेशिया, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, चीन व अन्य देश शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे व अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पूजा कांबोज ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेना गर्व की बात होती है। भले ही परिणाम चाहे कुछ भी रहे लेकिन वे खेल को पूरी लगन, समर्पण और एकाग्रता के साथ खेलें।