पेट्रोल और डीजल को सरकार ने बनाया जेबें भरने का जरिया : राणा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव भूपेंद्र राणा ने मोहड़ी गांव में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
संवाद सहयोगी, जठलाना : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सचिव भूपेंद्र राणा ने मोहड़ी गांव में घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाकर सरकार ने जेबें भरने का काम किया है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ी है। दैनिक जीवन में प्रयोग होने वाली वस्तुएं आमजन की पहुंच से दूर हो रहीं हैं। बेरोजगार युवकों की कतार बढ़ रही है। इस तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। देश व प्रदेश दोनों सरकारें सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम कर रही हैं। सरकार की कोई भी योजना धरातल पर अस्तित्व में नहीं है। यह सिर्फ कागजों में ही दिखाई दे रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम आज तक के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। केंद्र सरकार लोगों को लूट कर अपनी जेब भरने का काम कर रही है। मौके पर इसरार राणा, राकेश पंडित, डॉ. नरेंद्र ¨सह, शराफत अली, इकबाल खान, साहिल, सुमित राजपूत, मोनू राणा, प्रमोद, हमीर, मोहसिन, बाबू खान उपस्थित थे।