दूर बैठे लोगों को मतदान के दिन अपने से मिलने का मिला मौका
दूसरे शहर में जाकर रहने वाले लोगों को निगम चुनाव के दिन अपने से मिलने का मौका मिला। प्रत्याशियों ने भी इन लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ाई। शहर में बुलाने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। तक जाकर वोट डाले गए। बहुत से लोग नौकरी के लिए दूसरे शहरों में जाकर रहने लगे हैं, लेकिन इनके वोट यहां डलते हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई गई।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
दूसरे शहर में जाकर रहने वाले लोगों को निगम चुनाव के दिन अपने से मिलने का मौका मिला। प्रत्याशियों ने भी इन लोगों के साथ नजदीकियां बढ़ाई। शहर में बुलाने के लिए अपनी गाड़ी भेजी। तक जाकर वोट डाले गए। बहुत से लोग नौकरी के लिए दूसरे शहरों में जाकर रहने लगे हैं, लेकिन इनके वोट यहां डलते हैं। ऐसे लोगों की सूची बनाई गई। उसके बाद इनको लाने के लिए गाड़ी की भी व्यवस्था की गई। वार्ड नंबर चार के निवासी प्रदीप कुमार रोजगार के लिए यहां से अंबाला शिफ्ट हो गए। लेकिन उनका वोट शहर में बना है। उनको बुलाने के लिए गाड़ी भेजी गई। तब उन्होंने यहां आकर वोट का प्रयोग किया। इसी तरह वार्ड नंबर एक निवासी अमित कुमार पानीपत में नौकरी करते हैं। वह अपने वोट का प्रयोग कर सके। इसके लिए समर्थकों ने उनसे बात की। फिर उनके लिए स्कॉर्पियो भेजी गई। अमित बताते हैं कि जब पहले निगम के चुनाव हुए थे उस समय वे शाहाबाद में थे। वहां भी उनके लिए गाड़ी भेजी गई थी। उनके साथ परिवार भी वहीं रहता है। कैल गांव से कुरुक्षेत्र शिफ्ट हुए पवन कुमार ने बताया कि उनके लिए सुबह ही गाड़ी भेज दी गई थी। गाड़ी से वोट डालने आए। रुके बिना ही वापस चले गए। क्योंकि उनकी कल की छुट्टी नहीं है। इसलिए वह जल्दबाजी में निकल गए। बाडी माजरा निवासी विशाल ने बताया कि वह रोहतक रहते हैं। शनिवार को उनकी छुट्टी लेट हुई थी। इसलिए रात को नहीं पहुंच पाए। सुबह उनके पास फोन आया कि चिता नही करे बस से तो देर में आएंगे। गाड़ी भेज रहे हैं। गाड़ी से जल्दी पहुंच जाएंगे। इसलिए गाड़ी से आए हैं।