Move to Jagran APP

भगवान की शरण में मिलती शांति: साक्षी गोपाल

अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ की सेक्टर 17 में जिदल अस्पताल के नजदीक चल रही कथा में शनिवार को सच्ची भक्ति की जानकारी दी गई। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कहा भगवान की भक्ति के लिए सच्चे संत का साथ होना जरूरी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Sep 2019 08:18 AM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 08:18 AM (IST)
भगवान की शरण में मिलती शांति: साक्षी गोपाल
भगवान की शरण में मिलती शांति: साक्षी गोपाल

जागरण संवाददाता, जगाधरी: अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ की सेक्टर 17 में जिदल अस्पताल के नजदीक चल रही कथा में शनिवार को सच्ची भक्ति की जानकारी दी गई। इस्कॉन कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष कथा व्यास साक्षी गोपाल दास ने कहा भगवान की भक्ति के लिए सच्चे संत का साथ होना जरूरी है। दुराचारी भी भक्ति से सदाचार की राह पर चलकर मोक्ष पा सकता है। भगवान की शरण में रहने से आत्मशांति मिलती है। श्रीमद्भागवत गीता में भगवान ने कहा है, भक्ति करने से श्रीकृष्ण को पाया जा सकता है। वह भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा आते हैं। आत्मा के पति भगवान श्रीकृष्ण हैं। इस मौके पर अश्वनी कौशिक, विकास कौडा, अंकित अग्रवाल, मोहित बंसल, पुनीत बंसल, आशीष गौहरी, नरेश बंसल उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.