एनआरआइ महिला व उसकी वकील बहन को पीटा, छेड़खानी
जागरण संवाददाता, पानीपत: तहसील कैंप प्रकाश नगर में समन की तामिल कराने आई महिला वकील व उसकी एनआरआइ
जागरण संवाददाता, पानीपत: तहसील कैंप प्रकाश नगर में समन की तामिल कराने आई महिला वकील व उसकी एनआरआइ बहन के साथ मारपीट व छेड़खानी की गई। वकील ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की सास व जेठ ने सोने की चेन व टाप्स भी छीन लिए। वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी में रहने वाली एक महिला वकील ने बताया कि उसकी बहन पंजाब के पठानकोट में रहती है। 2012 में बहन की एक एसोसिएशन के प्रधान के साफ्टवेयर इंजीनियर बेटे के साथ हुई थी। उसका जीजा बहन को यूएसए ले गया। इसके बाद दहेज के लिए जीजा ने परिजनों के साथ मिलकर बहन को मारा पीटा। इसकी शिकायत थाना शहर पुलिस में दर्ज करा दी। पुलिस ने मामला कैंसिल कर दिया था। इसके बाद उसकी बहन ने पठानकोट कोर्ट में केस कराया। इस मामले में उसके जीजा व परिजनों को कोर्ट से चार बार समन हो चुके हैं, लेकिन आरोपियों ने समन तामिल नहीं कराए। वह और उसकी बहन कोर्ट के प्यादे के साथ सोमवार को प्रकाश नगर पहुंचे। आरोप है कि उसकी बहन के के साथ छेड़खानी की गई और सास ने मारपीट की। उसकी 65 हजार रुपये की सोने की चेन व 20 हजार रुपये के टाप्स भी छीन लिए गए। सूचना मिलते ही महिला थाना प्रभारी मीना कुमारी और तहसील कैंप चौकी प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर मीना कुमारी ने बताया कि महिला वकील की शिकायत पर उसकी बहन के जेठ के खिलाफ छेड़खानी व सास के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं सास की शिकायत पर महिला व उसकी बहन के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।