खेतों से लेकर मंडी तक भीगी किसानों की मेहनत
रुक-रुककर हो रही बारिश से धान खेतों से लेकर मंडी तक भीग रहा है। 26 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : रुक-रुककर हो रही बारिश से धान खेतों से लेकर मंडी तक भीग रहा है।
26 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। अभी तक केवल 2834 एमटी धान खरीदी जा चुकी है। जो धान खरीदी गई है, वह भी खुले आसमान के नीचे है। जगाधरी, खिजराबाद, छछरौली व साढौरा अनाज मंडियों में शेड गेहूं की बोरियों से अटे पड़े हैं। धान सड़कों पर पड़ी हैं। मंडियों में अभी सुरक्षित रख-रखाव की कोई व्यवस्था नहीं है। सोमवार को मौसम खराब होने के कारण खरीद नहीं हो सकी।
हवा के कारण धान की फसल बिछी
किसान प्रताप सिंह, महीपाल व रमेश कुमार का कहना है कि बारिश व हवा के कारण खेतों में धान की फसल बिछ चुकी है। कटाई के दौरान भी दिक्कत आएगी और पैदावार भी प्रभावित होती। जो अब से पहले मंडी में जा चुकी है, वह भी भीग रही है। समय रहते उसको खरीदा नहीं गया है। पहले नमी का हवाला देकर सड़कों पर बिखेर दिया गया। कहां कितनी हुई बारिश
जगाधरी : 06
छछरौली : 11
बिलासपुर : 09
साढौरा : 14
सरस्वती नगर : 18
रादौर : 05 किस मंडी में कितना पहुंचा धान
छछरौली : 655 एमटी
जगाधरी : 1607
खारवन : 122
रादौर : 450 सड़कों पर जमा पानी
सोमवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। जिले में कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई। जिले में कुल 10.5 एमएम बारिश हुई। दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। कभी धूप तो कभी बारिश की बौछारें पड़ी। इस दौरान सड़कों के किनारे पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनाज मंडियों के शेड में पड़े गेहूं का उठान तेजी से हो रहा है। मौसम खराब होने के कारण थोड़ी दिक्कत आई है। 6-7 सितंबर तक सभी शेड खाली खाली हो जाएंगे। धान बेचने में किसानों को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
-सुरेंद्र कुमार, डीएफएससी।