Move to Jagran APP

यमुनानगर में ओवरस्पीड कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, पिता गंभीर

Yamunanagar Accident हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसे में युवती की मौत हो गई। हादसे में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की वजह ओवरस्‍पीड कार बताई जा रही है। कार ने बाइक को टक्‍कर मार दी।

By Avneesh kumar Edited By: Anurag ShuklaPublished: Mon, 28 Nov 2022 11:35 AM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 11:35 AM (IST)
यमुनानगर में ओवरस्पीड कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवती की मौत, पिता गंभीर
हरियाणा के यमुनानगर में सड़क हादसे में युवती की मौत।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। शहर में संत निरंकारी भवन के पास ओवरस्पीड कार ने बाइक पर जा रहे पिता पुत्री को टक्कर मार दी। जिसमें रायपुर निवासी 19 वर्षीय मनतशा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पिता इनाम गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हादसा देर रात करीब 12 बजे हुआ। मनतशा डीएवी गर्ल्स कालेज की छात्रा है। उनके कालेज से टूर गया था। रात को टूर से आने के बाद पिता उसे वापस लेने के लिए गया था। इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।

prime article banner

रायपुर निवासी इनाम हसन की बेटी मनतशा डीएवी गर्ल्स कालेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। उनके कालेज का 27 नवंबर को टूर गया था। रात को उनका टूर वापस आया। इनाम अपनी बेटी मनतशा को लेने के लिए गया हुआ था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाइक पर बेटी को लेकर चल दिया। कालेज के पास जब वह संत निरंकारी भवन का कट पार कर फ्रूट मार्किट के सामने पहुंचा। तभी पीछे से ओवरस्पीड कार आई और उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगते बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में मनतशा के सिर में गंभीर चोट लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इनाम दूर जाकर गिरा। उसे भी गंभीर चोटें लगी हैं।

सड़क के दूसरी साइड में चली गई कार

कार की स्पीड का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना के बाद कार सड़क के दूसरी साइड में जाकर रूक गई। राहगीरों ने घायल इनाम को अस्पताल में दाखिल कराया। इस दौरान भीड़ ने कार में सवार एक युवक को पकड़ लिया। उसकी धुनाई भी की।

साथी छुड़ा ले गए आरोपित युवक को

जिस समय दुर्घटना हुई। कार में चार-पांच युवक थे। दुर्घटना के बाद वह भाग निकले। इस दौरान एक को लोगो ंने पकड़ लिया। उसकी धुनाई की। थोड़ी देर बाद उसके कुछ साथी हाथ में राड व डंडे लेकर आए और भीड़ को धमकाते हुए हमला कर दिया। राहगीरों के साथ मारपीट कर आरोपित कार चालक को वहां से छुड़ाकर ले गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक मनतशा का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.