जनस्वास्थ्य विभाग के काम निगम के हवाले करने का विरोध
संवाद सहयोगी, साढौरा : जल एवं मल की व्यवस्था को जनस्वास्थ्य विभाग से हटाकर नगर निगम को सौंपे जाने का पूरा विरोध किया जाएगा। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कर्मचारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी जल एवं मल की व्यवस्था को नगरपालिका के हवाले करने का प्रयोग कर चुकी है, जोकि कतई विफल रहा था। अब जल एवं मल की व्यवस्था नगर निगम को सौंपे जाने की प्रक्रिया का कर्मचारियों द्वारा डटकर विरोध किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, साढौरा : जल एवं मल की व्यवस्था को जनस्वास्थ्य विभाग से हटाकर नगर निगम को सौंपे जाने का पूरा विरोध किया जाएगा। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के प्रदेश प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने कर्मचारियों की बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पहले भी जल एवं मल की व्यवस्था को नगरपालिका के हवाले करने का प्रयोग कर चुकी है, जोकि कतई विफल रहा था। अब जल एवं मल की व्यवस्था नगर निगम को सौंपे जाने की प्रक्रिया का कर्मचारियों द्वारा डटकर विरोध किया जाएगा। प्रांतिय महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि कर्मचारियों के विरोध के बावजूद अगर सरकार ने यह प्रक्रिया न रोकी तो 4 अक्टूबर को जनस्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। इस पर सरकार न मानी तो अगली रणनीति तय की जाएगी। ब्रांच प्रधान पवन शर्मा ने बताया कि 14 व 15 नवंबर को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर होने वाली हड़ताल में उनके संगठन के सभी कर्मचारी शामिल होंगे। मौके पर कश्मीरी लाल उन्हेड़ी, संजय शर्मा, सुरेंद्र, धर्मपाल शर्मा, सतपाल, ठाकुर ¨सह, विपिन शर्मा, प्रदीप, हरीश, रमेश, रणबीर कौशिक व ईलम चंद उपस्थित थे।