Move to Jagran APP

राफेल डील घोटाले को लेकर फूंका भाजपा का पुतला

राफेल विमान में घोटाले के विरोध में कांग्रेराफेल विमान में घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैत मंडी चौक में भाजपा सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। जिला सचिव व चेयरमैन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरीश मौदगिल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 01:11 AM (IST)
राफेल डील घोटाले को लेकर फूंका भाजपा का पुतला
राफेल डील घोटाले को लेकर फूंका भाजपा का पुतला

संवाद सहयोगी, रादौर : राफेल विमान में घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैत मंडी चौक में भाजपा सरकार का पुतला जलाकर रोष प्रकट किया। जिला सचिव व चेयरमैन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हरीश मौदगिल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

loksabha election banner

हरीश मौदगिल ने कहा कि राफेल विमान घोटाला आज तक का सबसे बड़ा घोटाला है। 540 करोड़ के राफेल विमान को कांग्रेस सरकार ने खरीदना तय किया था। लेकिन मोदी सरकार अब इस विमान को 1600 करोड़ में खरीद कर देश के गरीब लोगों की खून पसीने की कमाई को लुटने का काम कर रही है। भाजपा सरकार को देश की जनता के समक्ष इसका खुलासा करना चाहिए। आखिर किसे लाभ पहुंचाया गया है। सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। देश व प्रदेश में आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा। मौके पर अश्वनी शर्मा, संजू शर्मा, आशिक अली, अशोक शर्मा, शशिकांत, संदीप, शाहरूख, सलीम, मोहित कांबोज, श्योराम, जिसान, असलम, कुलदीप भगत, सन्नी, ¨रकू मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.