दीपावली पर अफसर लेते हैं 20-20 लाख रुपये शुल्क : महेंद्र
??? ????? ??? ?? ????? ????? ????? ??? ?? ?? ??? ??? ???? ?? ???? ???????? ????? ?? ?????? ????? ?? ???-???? ????? ? ????? ??????????? ?? ??? ??? ??? ????? ??????? ?????? ?? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ???? ??? ?? ?????? ????? ?? ??? ????? ?? ?????? ?? ??? ??? ???? ???? ??? ???? ????? ???????? ?????? ??????????? ?? ???? 2011 ?? ????? ????? ?? ??? ??? ?? ?? ?? यदि सरकार ऐसे ही बेवजह टैक्स लगाती रही तो वह दिन दूर नहीं जब भारत व्यापारी मुक्त हो जाएगा। सरकार ने ऐसे-ऐसे कानून व टैक्स व्यापारियों पर थोप दिए हैं जिनकी जानकारी अफसरों को भी नहीं है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : यदि सरकार ऐसे ही बेवजह टैक्स लगाती रही तो वह दिन दूर नहीं जब भारत व्यापारी मुक्त हो जाएगा। सरकार ने ऐसे-ऐसे कानून व टैक्स व्यापारियों पर थोप दिए हैं जिनकी जानकारी अफसरों को भी नहीं है। डीसी के पास जाते हैं तो उन्हें एडीसी के पास, एडीसी से एसडीएम के पास भेज दिया जाता है।
ये आरोप उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने रविवार को शहर में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेस में लगाए।
उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स कार्यालय से व्यापारियों से वर्ष 2011 का हिसाब मांगा जा रहा है। अब वे उस वक्त का हिसाब कैसे दें। सच्चाई तो ये है कि इनकम टैक्स कार्यालय का एक-एक अफसर दीपावली पर 20-20 लाख रुपये का शुल्क लेकर अपने घर जाता है।
मित्तल ने कहा कि मदन चौहान नगर निगम के चुनाव से पहले उनके पास आए थे। चौहान ने उनसे कहा था कि वे उन्हें मेयर बना दें इसके बाद वे निगम की ओर से लगाए ट्रेड टैक्स को खत्म करा देंगे। चुनाव में वोट डाल कर व्यापारियों ने उन्हें जिता दिया, परंतु मदन चौहान ने उनसे किया गया वादा पूरा नहीं किया। मेयर तो अपने कार्यालय में मिलते ही नहीं। उनके पास लोगों से मिलने का वक्त ही नहीं है। वे कभी दिल्ली तो कभी चंडीगढ़ होते हैं। शहर के विधायक को व्यापारियों ने जिताया था। अब कोई भी विधायक उनसे मिलने नहीं आता। अब व्यापारी को बिजली कनेक्शन लेने के लिए 60-70 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करवानी पड़ती है जबकि सरकार कह रही है कि उन्होंने बिजली के रेट कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि आरटीओ विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। वह इस विभाग को समाप्त करेंगे। लेकिन ट्रांसपोर्ट व्यापारियों को राहत नहीं मिली। पिछले दिनों सरकार ने ब्याज दर घटाई थी।
अब संसद में व्यापारियों की आवाज उठाने वाले प्रत्याशी को व्यापारी वर्ग सहयोग कर जिताएगा। संसद में व्यापारियों को भी प्रतिनिधित्व चाहिए।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, जिला ट्रांसपोर्ट अध्यक्ष तारा चंद सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राकेश वर्मा, जिला सचिव दीपक बडोला, दीपक कपूर, आलोक खुराना, विशेक सिगला, जसविद्र सिंह, राजिद्र सिंह, ईश्वर सिंह, मुकेश रतोडी, अखिलेश, यशपास शर्मा, अजय मित्तल, विरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।