Move to Jagran APP

हरकत में आए अफसर, बंद पड़े शौचालयों के खुले ताले

दैनिक जागरण के चलाए गए अभियान जन सुविधा अभियान का असर दिखने लगा है। अधिकारियों ने बंद पड़े शौचालयों का संज्ञान लिया। अब इन शौचालयों के ताले खुलने लगे हैं। संजय विहार कॉलोनी के पास बने शौचालयों के भी ताले खुल गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 01:35 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 01:35 AM (IST)
हरकत में आए अफसर, बंद पड़े शौचालयों के खुले ताले
हरकत में आए अफसर, बंद पड़े शौचालयों के खुले ताले

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : दैनिक जागरण के चलाए गए अभियान जन सुविधा अभियान का असर दिखने लगा है। अधिकारियों ने बंद पड़े शौचालयों का संज्ञान लिया। अब इन शौचालयों के ताले खुलने लगे हैं।

prime article banner

संजय विहार कॉलोनी के पास बने शौचालयों के भी ताले खुल गए हैं। इससे अब आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत नहीं होगी।

शौचालयों के ताले लगे रहने से आसपास रहने वाले बेघर लोगों को परेशानी हो रही थी। इसके साथ ही ताले बंद होने से शौचालयों के आसपास गंदगी रहती थी। अब ताले खुलने से यहां पर गंदगी की समस्या दूर हो गई है। साथ ही बेघर लोग भी अब इनका लाभ उठा रहे हैं।

एक सप्ताह तक चलाया अभियान

दैनिक जागरण ने एक सप्ताह तक शहर में बंद पड़े शौचालयों को लेकर अभियान चलाया। प्रमुखता से बंद पड़े शौचालयों की तस्वीरें प्रकाशित की। जिस पर अधिकारियों ने संज्ञान लिया। इन शौचालयों के ताले खुल गए हैं। लोगों ने इसके लिए दैनिक जागरण का धन्यवाद किया। संजय विहार कॉलोनी के पास बने सार्वजनिक शौचालयों पर भी ताला लगा हुआ था। अब यह भी खुल गया है। पहले यहां गंदगी रहती थी। सफाई होने वातावरण स्वच्छ हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.