Yamunanagar: पत्नी की अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल, आरोपित पर केस
आरोप है कि शादी के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद वह उसे छोड़ कर अपने पहले पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि अब हासिम इंटरनेट मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर रहा है।
यमुनानगर, जागरण संवाददाता। थाना साढौरा क्षेत्र निवासी हासिम पर उसकी पत्नी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। इस बारे में महिला ने हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नाहन थाना में शिकायत दी थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने इस शिकायत को थाना साढौरा में रेफर कर दिया। आरोपित पर केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह महिलाओं को लोन देने का काम करती थी। इस दौरान उसकी मुलाकात हासिम से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। जिसके बाद उसने अपने पहले पति को छोड़ कर हासिम से दूसरी शादी कर ली थी।
आरोप है कि शादी के बाद वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जिसके बाद वह उसे छोड़ कर अपने पहले पति के साथ रहने लगी। आरोप है कि अब हासिम इंटरनेट मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर रहा है।
वह उसके पहले पति व उसके पास भी अश्लील मैसेज भेज रहा है। जिससे समाज में उसकी बदनामी हो रही है। साथ ही वह उसे धमकी भी देता है। इसकी शिकायत उसने नाहन थाना पुलिस को दी। नाहन पुलिस ने जीरो एफआइआर दर्ज कर केस को साढौरा थाना में ट्रांसफर कर दिया।