लापता किशोरी का नहीं लगा सुराग, एसपी से मिले स्वजन
जागरण संवाददाता यमुनानगर गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी से लापता 17 वर्षीय किशोरी को कोइ
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी से लापता 17 वर्षीय किशोरी को कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के लोगों ने उनके मकान में ही किराये पर रहने वाले बिजेंद्र पर किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़ित परिवार किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर एसपी से मिला। किशोरी की मां ने बताया कि बिजेंद्र उनके मकान में ही किराये पर रहता था। पहले वह फाइनेंस का कार्य करता था। आरोप है कि बाद में वह सट्टे का कार्य करने लगा। जिस पर उसे मकान खाली करने के लिए कहा, लेकिन उसने मकान खाली नहीं किया और उनकी बेटी को उठाकर ले जाने की धमकी देने लगा। करीब दस दिन पहले शाम को उनकी बेटी लापता हो गई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं लगा। 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर ले गया युवक
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : गांधीनगर थाना क्षेत्र की कालोनी से 14 वर्षीय किशोरी को तैय्यब नाम का युवक बहला फुसलाकर ले गया। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज किया। किशोरी के पिता ने बताया कि 16 जनवरी की शाम को उनकी 14 वर्षीय बेटी घर से बाहर किसी काम से गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि उसे तैय्यब नाम का युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया है। उधर, आदर्श नगर कैंप निवासी अंकित ने बताया कि उनकी 29 वर्षीय पत्नी घर से बिना बताए चली गई। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई पता नहीं लगा।गांधीनगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली।