नागरिकता कानून की सही जानकारी होना जरूरी : डॉ. मलिक
मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. अजमेर मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रोफेसर मलिक अखिल भारतीय लोक प्रशासन संघ के अध्यक्ष भी हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 09:51 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 09:51 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मुकंद लाल नेशनल कॉलेज में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. अजमेर मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। प्रोफेसर मलिक अखिल भारतीय लोक प्रशासन संघ के अध्यक्ष भी हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को संशोधित नागरिकता कानून 2019 के पक्ष-विपक्ष पर आधारित प्रश्नों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस कानून की सही जानकारी होना जरूरी है। राजनीतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेद्र सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें