एनसीसी कैडेटों ने निकाली वातावरण बचाओ रैली
हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कैडेटों ने प्रशिक्षण शिविर में वातावरण बचाओ रैली निकाली। कैडेटों ने रैली में लोगों को फसलों के अवसेश न जलाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके मानव जीवन पर हो रहे बुरे प्रभावों के बारे में अवगत किया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी यमुनानगर के कैडेटों ने प्रशिक्षण शिविर में वातावरण बचाओ रैली निकाली। कैडेटों ने रैली में लोगों को फसलों के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके मानव जीवन पर हो रहे बुरे प्रभावों के बारे में अवगत किया। गुरु नानक खालसा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेजर एचएस कंग ने कहा कि यह शिविर अधिकारी कर्नल परमेस्वरण, प्रशानिक अधिकारी कर्नल सुरेश चौधरी की देखरेख व अंबाला ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में चल रहा है। शिविर में कैडेटों को युद्ध परिक्षण के साथ ही ड्रिल, मानचित्र ज्ञान, शस्त्र ज्ञान के साथ समाजिक कार्यो की सिखलाई भी दी जा रही है। इस शिविर में गीतू खन्ना, मंजू शर्मा, सूबेदार मेजर जाकिर हुसैन महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।