अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक से चमकाया जिले का नाम
यमुनानगर हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आयोजित राष्ट्रीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में हरियाणा गुरुकुल कबड्ड़ी अकादमी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिला व प्रदेश का रोशन किया। कोच प्रिस शास्त्री ने बताया अंडर 19 ग्रुप में फाइनल मुकाबला कर्नाटक व हरियाणा के बीच हुआ। हरियाणा टीम ने 35 अंक व कर्नाटक की टीम ने 29 अंक लिए। छह अंक अधिक हासिल कर हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम के कप्तान उज्ज्वल ने रेड में दस अंक लेकर मेन आफ दी मैच की ट्राफी जीती। विकास ने डिफेंस में छह अंक लेकर डिफेंस मेडल जीता। शहर पहुंचने पर टीम का समाज सेवी व हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष मेवाराम ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने जोश के साथ स्वर्ण पदक जीता, इससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। मौके पर नरेंद्र राणा सरपंच तिगरा, राजेश्वर प्रदेशाध्यक्ष (स्टूडेंट्स स्पोर्ट एंड गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ), रामचंद्र बिड़ला, ़फ़कीरचंद ढींगरा, राजिद्र सिंह, सुभाष चंद थे।