गुरु गोबिद सिंह के प्रकाशोत्सव पर नगर कीर्तन निकाला
दसवें गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। खंड कार्यालय से शुरू होकर सरस्वती धाम में होता हुआ गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर में पहुंचा नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब जी ने की। गतका पार्टी ने गटके का जौहर दिखाए। फौजी बैंड ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया।
फोटो : 21, 22
संवाद सहयोगी, सरस्वती नगर : दसवें गुरु गोबिद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया गया। नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। खंड कार्यालय से शुरू होकर सरस्वती धाम में होता हुआ गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर में पहुंचा नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे व गुरु ग्रंथ साहिब जी ने की। गतका पार्टी ने गटके का जौहर दिखाए। फौजी बैंड ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया। महिला व पुरुष सारे रास्ते में शबद गायन करते रहे। लोगों ने रास्ते में कई जगह जलपान का आयोजन किया। नमदारपुर की किग क्लब ने दूध का प्रसाद, रमेश चौहान ने छोले हलवा, गुरसिमरन सिंह मगरपुर ने चाय का आयोजन किया। इस मौके पर राजू बिद्रा, जसपाल सिंह, परमजीत बंगा, प्रिस, नरेंद्र सिंह, दीपू मक्कड़, करमजीत सिंह, जोली आदि उपस्थित रहे।