पौधों की देखभाल का भी लें संकल्प : राणा
टोपरा कला गांव में बन रहे अशोका पार्क में विधायक श्याम ¨सह राणा ने सोमवार को पौधरोपण किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने 80 पौधे रोपित किए। उन्होंने कहा कि पौधे धरती का गहना है। पौधे केवल रोपित ही नहीं करने इनकी देखभाल का प्रण भी लेना है।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : टोपरा कला गांव में बन रहे अशोका पार्क में विधायक श्याम ¨सह राणा ने सोमवार को पौधरोपण किया। ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। उन्होंने 80 पौधे रोपित किए।
उन्होंने कहा कि पौधे धरती का गहना है। पौधे केवल रोपित ही नहीं करने इनकी देखभाल का प्रण भी लेना है। सरपंच मनीष कुमार ने विधायक को पार्क के बारे में बताया। उनको ये भी बताया कि वा¨शगटन की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। विधायक ने उनको भरोसा दिलाया कि जो भी संभव मदद होगी इसके बारे में सरकार से मदद दिलाई जाएगी। सरकार के द्वारा फाइल को विदेश मंत्रालय में जमा कराया गया। ये फाइल सभी एशियाई दूतावास में भेजा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। राम रतन, सुरजीत टाइगर, पवन नेहरा, जीतेंद्र सैनी, चरण ¨सह, लख¨वद्र ¨सह, कासम अली , जांगशेर खान, संजय, बलराम, भूपेंदर सैनी, हरजीत ¨सह मौजूद रहे।