Move to Jagran APP

नगर निगम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाया जल संरक्षण का पाठ

नगर निगम की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष कार्यकारी अधिकारी दीपक सूरा ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संचय और जल के सदुपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 06:20 AM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 06:37 AM (IST)
नगर निगम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाया जल संरक्षण का पाठ
नगर निगम अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पढ़ाया जल संरक्षण का पाठ

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : नगर निगम की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष कार्यकारी अधिकारी दीपक सूरा ने की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जल संचय और जल के सदुपयोग के बारे में जागरूक किया गया। नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी दीपक सूरा व सीएसआई अनिल नैन ने एक साथ स्कूल के साढे तीन हजार विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

ईओ दीपक सूरा ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है और यह हमारी बुनियादी जरूरतों में से एक है। धरती पर पीने के पानी से जुड़े आंकड़ों को देखें तो समझ आता है कि पानी की एक-एक बूंद बचाना हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। अगर इसी प्रकार पानी की बर्बादी होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे नलों में पानी की बूंद नहीं आएगी और हमारी आने वाली पीढ़ी पानी को तरसेंगी। इसलिए हमें पानी से संबंधित छोटे छोटे कार्य करते हुए जल संचय करना चाहिए। सीएसआई अनिल नैन ने जल के महत्व और इसके संरक्षण के उपायों के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से जल शक्ति अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम कर लोगों को गिरते भू-जल स्तर के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सभी लोग जल संरक्षण के महत्व को समझे और भू-जल स्तर में वृद्धि करने में अपनी भूमिका निभाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.