Move to Jagran APP

पत्नी से अलग रह रहे एमआर का मेट्रो होटल में मिला शव

मेट्रो होटल के कमरा नंबर 109 में 34 वर्षीय जितेंद्र का शव मिला। होटल के स्टाफ ने तय समय पर चेकआउट न होने पर कमरा खोला तो अंदर शव मिला। शव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं था। ऐसे में मौत की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 08:50 AM (IST)Updated: Thu, 14 Nov 2019 06:21 AM (IST)
पत्नी से अलग रह रहे एमआर का मेट्रो होटल में मिला शव
पत्नी से अलग रह रहे एमआर का मेट्रो होटल में मिला शव

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : मेट्रो होटल के कमरा नंबर 109 में 34 वर्षीय जितेंद्र का शव मिला। होटल के स्टाफ ने तय समय पर चेकआउट न होने पर कमरा खोला, तो अंदर शव मिला। शव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं था। ऐसे में मौत की वजह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई। वह आर्यनगर का रहने वाला था।

loksabha election banner

पुलिस ने मौके पर उसके परिजनों को बुलवाया। भाई राहुल कुमार ने बताया कि जितेंद्र एमआर था और ढाई साल से वह चंडीगढ़ में रह रहा था। उसका अकसर यमुनानगर में दवा की डिलीवरी के संबंध में आना-जाना होता था। इस बारे में वह परिवार से बात कर लेता था। कई बार वह घर पर भी रुक जाता था।

यमुनानगर थाने के एसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि होटल स्टाफ की सूचना पर वह पहुंचा। आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान हुई। मृतक का मोबाइल एयरोप्लेन मोड पर लगा था। ऑन करते ही उस पर कॉल आनी शुरू हो गई। उसके जरिये ही परिवार से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि वह चंडीगढ़ की एलनिक क्रिटिकल फार्मा कंपनी काम करता था और सेक्टर 47 में रहता था। होटल स्टाफ ने जानकारी दी कि 10 नवंबर को वह यहां पर आया था। मंगलवार को उसे चेकआउट करना था। तय समय पर जब वह चेकआउट करने के लिए नहीं आया और उसका कमरा भी नहीं खुला, तो शक हुआ। जिस पर स्टाफ ने कमरा खोलकर देखा, तो अंदर वह मृत पड़ा था। उसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगी।

पत्नी से चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले जितेंद्र की शादी हुई थी। उसके पास एक बच्ची है। पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। पत्नी फिलहाल अपने मायके फर्कपुर में रह रही थी। परिवार के साथ भी जितेंद्र की नहीं बनती थी। इससे वह घर पर भी कम ही जाता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.