स्लम एरिया के लोगों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित
एक सोच नई सोच संस्था की ओर से गाबा अस्पताल के नजदीक बसी झुग्गी बस्ती की लोंगो की समस्याओं को सुना। नेलकटर और साबुन देकर अपनी ओर आसपास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 10:41 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 06:38 AM (IST)
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : एक सोच नई सोच संस्था की ओर से गाबा अस्पताल के नजदीक बसी झुग्गी बस्ती की लोंगो की समस्याओं को सुना। नेलकटर और साबुन देकर अपनी ओर आसपास की सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। संस्थापक शशी गुप्ता ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य यही था कि यह विद्यार्थी जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समझ सके। प्रेरणा ने बताया कि सभी लोगों की ज्यादातर समस्या यह थी कि न तो इनके पास लाइट की व्यवस्था है न ही साफ पानी की। पायल ने बताया कि इन परिवारों के कई बच्चे स्कूल में भी नहीं जाते। इस अवसर पर आशीष, शिवम, सन्नी,जॉनी,साक्षी, पलक, साहिल, मयंक, निखिल उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें